Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


कर्नाटक बीजेपी के नेता व पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने गणपति महोत्सव को रोकने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी हिंदू जज़बात को चोट पहुंचाया तो वह चुप नहीं बैठेंगे. बोम्मई ने कहा कि महान सतनातन मज़हब उनके रगों में बसता है.

इंतिफादा एक अरबी शब्द है। इसे अंग्रेजी में 'शेक ऑफ' कहते हैं। इजराइल के खिलाफ विद्रोह और उस पर जोरदार हमले को फिलिस्तीन के लोग इंतिफादा कहते हैं। एक ऐसा हमला जो इजराइल को पूरी तरह से हिला कर रख दे। 1987 में फिलिस्तीन में इस शब्द का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा।

इजराइल-फिलस्तीन विवाद 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. इजराइल में इजराइल की सरकार है, जबकि वेस्ट बैंक में फाताह पार्टी सरकार चलाती है. गाजा स्ट्रिप पर हमास का कब्जा है. 'फिलस्तीन नेशनल अथॉरिटी' को ही फिलस्तीन के तौर पर देखा जाता है. लेकिन इसके एक हिस्से यानी वेस्ट बैंक में तो सरकार है, मगर दूसरे हिस्से गाजा स्ट्रिप पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है.

आतंकी संगठन हमास की तरफ से इस्राइल पर किए गए घातक हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 1500 से ज्यादा इस्राइली घायल भी हुए हैं। हमास ने न सिर्फ इस्राइल पर रॉकेट हमले किए, बल्कि उसके क्षेत्र में घुसकर कई नागरिकों और सैनिकों को बंधक भी बना लिया है।

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग बड़ी तबाही की तरफ बढ़ रही है। इजराइल ने कहा है कि जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। ​​​​​​

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग बड़ी तबाही की तरफ बढ़ रही है। इजराइल ने कहा है कि जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। ​​​​​​

‘जितनी आबादी, उतना हक’ के जवाब में पीएम मोदी ने चला बड़ा 'दांव'. दरअसल 2 अक्टूबर को बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए थे. जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी जारी है. अब इस मुद्दे को पीएम मोदी ने उठाते हुए नया दांव चल दिया है.

टिकट बंटवारे पर सचिन पायलट की खरी-खरी, गहलोत की बढ़ी टेंशन! दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस के सामने टिकट बंटवारा बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऐसे में कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि किसे टिकट मिलेगा.

इंदिरा का कार्ड, हिंदुओं का हक...जातीय जनगणना की 'काट' के लिए नरेंद्र मोदी ने खोल दिए अपने पत्ते. बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े जारी किए जाने के बाद से ही विपक्ष आक्रामक है. विपक्ष सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को घेरने में जुटा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं.

बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने फिर से मंडल राजनीति की यादें ताजा कर दी हैं. कई एक्सपर्ट इसे मंडल 2.0 भी कह रहे हैं.