Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के केरल के अध्यक्ष पीसी चाको ने सोमवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा. शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद बने रहेंगे चाहे कांग्रेस उन्हें नकार दे. …

समाजवादी पार्टी मैनपुरी और रामपुर उपचुनावों में धांधली का आरोप लगा रही है. वहीं इटावा जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा है कि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है और सुबह 6 बजे से ही प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और निष्पक्ष रूप से वोटिंग कराई जा रही है. मैनपुरी लोकसभा सीट …

मथुरा में स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में कोर्ट में अब 16 दिसंबर को सुनवाई होगी. पहले ये सुनवाई सोमवार को होनी थी. लेकिन किन्हीं कारणों से यह टल गई.

दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक के साथ व्यापक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान एस जयशंकर ने कहा, ‘हमारी रणनीतिक साझेदारी जो दो दशकों से अधिक पुरानी है, वो वास्तव में अधिक राजनीतिक आदान-प्रदान, निरंतर बढ़ते व्यापार, अधिक निवेश से मजबूत …

ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि वे सोमवार दोपहर को COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वह आइसोलेशन में हैं. साथ ही साथ वह घर से काम करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने इस साल अक्टूबर में COVID-संक्रमित लोगों के लिए अनिवार्य होम क्वारंटाइन खत्म कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई के मैन्युअल संबंधित मामले की सुनवाई की है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दुनिया बदल रही है, इसलिए सीबीआई को बदलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने सीबीआई मैन्युअल को देखा है. इसके लिए कुछ सुझावों की जरूरत है.

छावला गैंगरेप: पीड़िता के परिजनों ने SC में पुनर्विचार याचिका की दाखिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुई. इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं जी20 में हिस्सा लेने जा रही हूं इसके बाद में अजमेर शरीफ और पुष्कर जाऊंगी. इसके बाद मैं सांसदों के साथ बैठक करूंगी फिर कोलकाता लौटूंगी.”

गुजरात चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.74% मतदान हुआ. 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है. अहमदाबाद- 30.82% आणंद- 37.06% अरवल्ली – 37.12% बनासकांठा- 37.48% छोटा उदयपुर- 38.18% दाहोद- 34.46% गांधीनगर- 36.49% खेड़ा- 36.03% मेहसाणा- 35.35% महिसागर – 29.72% पंचमहल- 37.09% पाटन- 34.74% साबरकांठा- 39.73% वडोदरा- 34.07%

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 44.13% फीसदी मतदान हुआ. विधानसभा सीट – कुरहानी (बिहार) – 48 – पदमपुर (ओडिशा) – 65.28 – सरदाशहर (राजस्थान) – 54.95 – रामपुर (उत्तर प्रदेश) – 26.32 – खतौली (उत्तर प्रदेश) – 40.20 – भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) – 64.86