Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रयागराज कमिश्नरेट में 44 की जगह अब 57 थाने, पुलिस ने बनाया 7 चक्रीय सुरक्षा घेरा

महाकुम्भ 2025 की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मजबूत सात चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया है जिसमें प्रयागराज पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रयागराज पुलिस कुम्भ मेला पुलिस के लिए आउटर कोर्डन का काम करेगी.

Maha Kumbh 2025

प्रतीकात्मक फोटो.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

महाकुम्भ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है. योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है. महाकुम्भ 2025 की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मजबूत सात चक्रीय सुरक्षा घेरा बनाया है जिसमें प्रयागराज पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रयागराज पुलिस कुम्भ मेला पुलिस के लिए आउटर कोर्डन का काम करेगी.

इस आउटर कोर्डन को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रयागराज पुलिस ने अपनी अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में अस्थाई पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं. इसके अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैदी से तैनात रहेगी. कुम्भ मेले के दौरान मेला क्षेत्र के अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्रो के लिए पुलिस फ़ोर्स रिजर्व में भी रहेंगी.

कमिश्नरेट में अब 44 की जगह 57 थाने

कमिश्नरेट पुलिस प्रयागराज में अब 44 नहीं, बल्कि 57 थाने होंगे. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओ को सुरक्षित मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने नए अस्थाई थाने और चौकियां स्थापित की हैं. पुलिस कमिश्नर प्रयागराज तरुण गाबा ने बताया की 13 अस्थाई पुलिस थाने और 23 चौकियां स्थापित की जा रही हैं. इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फ़ोर्स भी तैनात रहेगी. प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हज़ार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है.

प्रमुख मार्गों पर थाने और चौकियां स्थापित

पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने बताया कि कुम्भ मेला क्षेत्र की तरफ़ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिन्हित किया गया है. इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं और अन्य पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, साथ ही बड़ी तादात में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके. साथ ही 8 जोन और 18 सेक्टर भी बनाए गए हैं, जिनमें क्रमशः अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं.

प्रयागराज कमिश्नरेट के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में  बनाए गए स्थाई/अस्थाई पुलिस संरचना

जोन– 8
सेक्टर –18
अस्थाई थाने -13
स्थाई थाने -44
अस्थाई चौकियां -23
सीएपीएफ -21 कंपनी, 2
रिज़र्व कंपनी
पीएसी -5 कंपनी
एनडीआरएफ -4 टीम
ए एस चेक -12 टीम
बीडीडीएस –4 टीम


ये भी पढ़ें: Bihar: BPSC अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में गांधी मैदान से शुरू किया मार्च


–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital