Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


मुंबई: RBI 1 दिसंबर से पहला रीटेल डिजिटल रुपया लॉन्च करने जा रहा है. यह एक टोकन के रूप में जारी होगा, जो करंसी नोट और सिक्कों की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे पहले 1 नवंबर को होलसेल ट्रांजैक्शन के रूप में लॉन्च किया गया था. इन शहरों से शुरुआत मुंबई, नई दिल्ली, …

पश्चिम जयंतिया हिल्स फायरिंग की घटना, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा बोले- हमने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मामले को सीबीआई को सौंप दिया है. एसपी का भी तबादला कर दिया गया है साथ ही स्थानीय पुलिस और वन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

आफताब-श्रद्धा केस पर असम सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का बयान, कहा- जो कांड हुआ उससे दोबारा साबित हुआ है कि देश को लव जिहाद के खिलाफ बहुत कड़े कानून की जरूरत है, मेरी नजर में ये केस लव जिहाद का है

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 23 नवंबर को पटना पहुंचकर RJD नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे.

अमेरिकी डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 81.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.72 पर खुला. कारोबार के दौरान रुपया 81.64 के दिन के उच्चस्तर और 81.83 के निचले …

इंडोनेशिया: जावा द्वीप आये भूकंप से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 268 हुई, ढही इमारतों के मलबों से और शव निकाले गए जबकि 151 लोग अभी भी लापता हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने दी. शहर के पास सोमवार दोपहर आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में अन्य 1,083 लोग घायल हो …

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने AAP पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब सत्येंद्र जैन के मसाज के वीडियो सामने आए तो मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र बीमार हैं. आज के खुलासे के बाद यह स्पष्ट हुआ, कि पूरी की पूरी पार्टी बीमार है.’

पश्चिम बंगाल: कल नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, सी वी आनंद बोस लेंगे शपथ. अधिकारी ने आज जानकारी दी. उन्होंने बोला कि 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नामित किए गए बोस यहां राज भवन में शपथ ग्रहण करने के लिए आज कोलकाता पहुंच गए हैं.

एडीजी 12 कोर्ट: टप्पल गुड़िया हत्याकांड पर फैसला, अलीगढ़ के चर्चित टप्पल गुड़िया हत्याकांड हैं. LG 12 कोर्ट ने चर्चित गुड़िया कांड के आरोपी जाहिद को दोषी माना है. पत्नी भाई और एक अन्य को कोर्ट ने बरी किया है. 4 साल पहले टप्पल में चर्चित गुड़िया हत्या कांड हुआ था.

दिल्ली पुलिस ने मटियाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव मामले में FIR दर्ज की है. एक महिला की शिकायत पर भी गुलाब सिंह यादव के खिलाफ भी FIR दर्ज की है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा था, जिसमें गुलाब सिंह यादव के साथ कुछ लोग …