Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


झारखंड के धनबाद जिले में बदमाशों ने एक सरकारी बैंक के एटीएम का कैश बॉक्स चोरी कर लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जामाडोबा आम्बेडकर चौक स्थित एक एटीएम की है. उन्होंने कहा कि कैश बॉक्स में उपलब्ध राशि के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. एक अधिकारी ने कहा …

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में आजम खान पर निशाना साधा है. बोले- खान धोखे की राजनीति करते हैं, उन्होंने अपने बेटे के साथ भी धोखा किया. बेटे के दो प्रमाण पत्र बनवा दिए, साथ में दो जन्मतिथि और दो पासपोर्ट भी बनवा दिए. उनकी सदस्यता तो गई, आज़म खान बेटे की …

श्रद्धा मर्डर केस का मामला, आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करने वाले फोरेंसिक अधिकारियों के हवाले से खबर है कि टेस्ट के दौरान आफताब ने कुबूल किया, कि उसने श्रद्धा की हत्या की है. अफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस नहीं है.

दिल्ली: आबकारी पॉलिसी का मामला, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले में अमित अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. अमित अरोड़ा गुरुग्राम के कारोबारी हैं.

NIC ने सरकारी संस्थानों को फिर से अलर्ट किया है कि बग फाइलों को सिस्टम पर ना खोला जाए. निजी सोशल मीडिया और ई-मेल अकाउंट कर्मचारियों नहीं खोले. साथ ही मंत्रालयों, बैंकों, वित्तीय संस्थाओं और बड़े स्वास्थ्य संस्थानों को सुरक्षित करने के लिए एनआईसी ने एक अलग टीम गठित की है.

दिल्ली: कई दिनों से AIIMS का सर्वर ठप्प है. अब सूत्र बताते हैं कि AIIMS के निदेशक ने सेवाओं को सुचारू करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की है. AIIMS प्रशासन ने निर्णय लिया है कि चार नए सर्वर स्थापित किए जाएं. एम्स ने डीआरडीओ से चार नए सर्वर लेने का फैसला लिया …

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हुए. बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर. एसएचओ राजेश सिंह ने हादसे की पुष्टि करी है. हादसे में 15 घायलों को अस्पताल भेजा गया है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

कर्नाटक: बागलकोट के हनागल श्री कुमारेश्वर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की घटना. उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत के एक मरीज को भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन में उसके शरीर से 187 सिक्के निकाले गए.

आंध्र प्रदेश: भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के 1990 बैच के एस जवाहर रेड्डी को मंगलवार को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग (राजनीतिक) के प्रधान सचिव ने जारी किया आदेश, वह 1985-बैच के अधिकारी समीर शर्मा का स्थान लेंगे, जो 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. उन्हें 1 साल का सेवा विस्तार दिया …

मुंबई: देश में होगी ‘डिजी यात्रा’ की शुरुआत, अब हवाई यात्रियों को अपना पहचान पत्र और बोर्डिंग पास लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी. अब हवाई यात्रियों को फेशल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के जरिए एयरपोर्ट पर एंट्री मिलेगी. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री 1 दिसंबर 2022 को तीन चरणों में होने वाली ‘डिजी यात्रा’ (Digi Yatra) को आधाकारिक …