Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘विश्व स्तरीय ट्रेनों का मतलब है कि आपको जापान, जर्मनी और फ्रांस जाना होगा. प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट निर्देश दिया कि भारतीय टेलेंट विश्व स्तरीय ट्रेनों को डिजाइन करेगा और भारतीय के लोग उनका निर्माण करेंगे, जैसे वंदे भारत का निर्माण किया गया.’

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार करें, संभव है आप उम्मीदवारों का नाम विजयी उम्मीदवारों की सूची में न मिले. गुजरात में कांग्रेस अब भी मुख्य विपक्षी पार्टी है, लेकिन यह देशभर में संकट का सामना कर रही है और राज्य में भी …

महाराष्ट्र के पुणे में खडकवासला में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने एनडीए की पासिंग आउट परेड में कहा, ‘हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, 3000 रिक्तियों के लिए हमारे पास लगभग 10 लाख आवेदक थे, जिनमें से 82,000 महिलाएं थीं. हम नहीं जानते कि उनमें से कितने सभी मानकों पर खरे उतरेंगे क्योंकि हमारे …

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से दो डिग्री कम है जबकि वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम …

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार है. दोनों देशों के बीच आए दिन गोलाबारी जारी है. इस बीच यूक्रेन ने नाटो से हथियारों की डिलीवरी में तेजी लाने और अपने बिखर चुके बिजली ग्रिड को बहाल करने में मदद करने का आग्रह किया, क्योंकि पश्चिमी सहयोगियों ने रूस के हमलों के सामने कीव को …

तमिलनाडु: बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई का बयान, बोले- ‘जब पीएम शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन के लिए तमिलनाडु गए थे, तो सुरक्षा में भारी चूक हुई थी. पीएम की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और अन्य मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहे थे. यह केंद्रीय एजेंसियों द्वारा राज्य सरकार के ध्यान …

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के अंबोई गांव में बुधवार रात दो मंजिला मकान में आग लग गई. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास लगी और इसमें बलबीर …

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 279 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,72,347 हुई.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक पलटने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना नेवाले पुल के पास भूमकर चौक पर सुबह करीब पांच बजे हुई. सिंहगढ़ रोड पुलिस थाना के इंस्पेक्टर जयंत राजुरकर ने बताया, सतारा …

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने 2021 की जनगणना के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इंग्लैंड और वेल्स में ईसाइयों की कुल आबादी अब 46.2 प्रतिशत (2.75 करोड़) रह गई है. 2011 में यह 59.3 प्रतिशत थी. इस तरह ईसाइयों की आबादी में 13.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इंग्लैंड और वेल्स …