Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
‘तुम्हारे पास मिसाइल है…हमारे पास 10,000 फिदायीन है’, आतंकी मसूद अज़हर का नया ऑडियो आया सामने
मस्जिद में चलाए गए ऑडियो में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुखिया यह शेखी बघारता हुआ सुनाई दे रहा है कि दूसरों के पास "सब कुछ हो सकता है", लेकिन उनके पास "फिदायीन" हैं.
‘पटक-पटक कर मारा जाएगा..’, सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी सफाई
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. निशिकांत दुबे के सवाल पर फडणवीस ने जवाब दिया, "जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह मराठी जनसामान्य के लिए नहीं, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जो इस विवाद को हवा दे रहे हैं.”
हैदराबाद के सिविल कोर्ट को मिली बम की धमकी वाला ईमेल, परिसर की तलाशी जारी…टास्क फोर्स और पुलिस मौके पर मौजूद
पुलिस के अनुसार, बम का पता लगाने या बम की मौजूदगी से इनकार करने के लिए कोर्ट परिसर के पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है. बम निरोधक दस्ता, दमकल और बचाव दल, टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं.
PM Modi ने अर्जेंटीना दौरे का वीडियो शेयर कर राष्ट्रपति माइली का दिया धन्यवाद, ब्यूनस आयर्स में शहर की चाबी से सम्मानित होने पर जताई प्रसन्नता
ब्यूनस आयर्स दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने शहर की चाबी दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, "ब्यूनस आयर्स के नगर सरकार के प्रमुख श्री जॉर्ज मैक्री से ब्यूनस आयर्स शहर की चाबी प्राप्त करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं"
Panchayat 5: तैयार हो जाइए फुलेरा गांव के लोग वापस आ रहे हैं, अमेजन ने पंचायत के अगले सीजन का किया ऐलान
यह खबर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्टर और मैसेज के साथ शेयर की गई: “हाय 5 फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए.”
बहराइच में मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव, पुलिस पर आरोप- शिया धर्मगुरू अली खामेनेई के पोस्टर फाड़े, लोगों को आतंकवादी कहा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजभर चौकी इंचार्ज राम गोविंद वर्मा ने कथित तौर पर खामेनेई का पोस्टर देखकर जुलूस रोक दिया. आरोप है कि अधिकारी ने पोस्टर पर डंडा मारा और उसे फाड़ दिया, जिससे जुलूस का नेतृत्व कर रहे युवाओं में गुस्सा भड़क गया.
UP News: ‘सरकार का फैसला सही’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 5,000 स्कूलों के विलय के खिलाफ याचिका की खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें कम एडमिशन वाले प्राइमरी स्कूलों को पास के बड़े संस्थानों में विलय करने का निर्णय लिया गया था.
Jain Street Controversy: राहुल गांधी ने SEBI की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- और कितने बड़े शार्क अब भी रिटेल इन्वेस्टर्स को शॉर्ट कर रहे हैं
राहुल गांधी ने 24 सितंबर 2024 को एक्स हैंडल पर किए अपने पुराने पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने 2024 में साफ कहा था, फ्यूचर्स और ऑप्शंस बाजार 'बड़े खिलाड़ियों' का खेल बन चुका है और छोटे निवेशकों की जेब लगातार कट रही है."
UAE की गोल्डन वीजा प्रोग्राम के जरिए विदेशियों को आकर्षित करने की कोशिश, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
नए गोल्डन वीजा प्रोग्राम के आने से विदेशी नागरिकों के लिए यूएई में बसना पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा. इससे पहले 10 साल के रिन्यूएबल रेजीडेंसी वीजा के लिए यूएई में करीब 4.7 करोड़ रुपए का स्थानीय रियल एस्टेट में निवेश करना होता है.
लोकतंत्र पर भारत का अटूट भरोसा: लोकतांत्रिक प्रणाली में संतुष्टि के मामले में भारतीय दूसरे स्थान पर
प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय अपने लोकतंत्र से संतुष्टि के मामले में दुनिया भर में दूसरे स्थान पर हैं, जो स्वीडन (75 प्रतिशत) के ठीक पीछे 74 प्रतिशत के साथ खड़े हैं.





