Bharat Express DD Free Dish

Shailendra Verma




भारत एक्सप्रेस


मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस ने बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए कद्दावर नेता को अपने पाले में खींच लिया है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की.

उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों की होने वाली महापंचायत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर और चार निरीक्षकों को गुटका कारोबारी से सात लाख रुपये की रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले सहित चार इंस्पेक्टरों को रंगेहाथों दबोच लिया और पूछताछ जारी है.

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर फिर से सियासी माहौल गरमा गया है. प्रदेश पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर एनआरसी लागू करेंगे.

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच इम्फाल ईस्ट जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने खामलॉक गांव पर हमला कर दिया. जहां उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए नौ लोगों को गोली मार दी. जिससे सभी की मौत हो गई. वहीं 25 अन्य लोग घायल हो गए.

Cyclone Biparjoy Update: शक्तिशाली चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के गुजरात के कच्छ जिले की ओर बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने अभी तक राज्य के आठ जिलों में समुद्र के पास रहने वाले करीब 37,800 लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है.

भाजपा ने 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले भारत के लोकतंत्र को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कई शक्तियां यह नहीं चाहती है कि देश में नरेंद्र मोदी की तरह पूर्ण बहुमत वाली स्थाई और मजबूत सरकार हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, जहां वो राष्ट्रपति जो बाइडेन से तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन भारत पहुंचे हैं.

महाराष्ट्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. नेता एकदूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं.