Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: अमेरिकी NSA जेक सुलिवन से मिले विदेश मंत्री एस.जयशंकर, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर की चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी NSA जेक सुलिवन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जून को वाशिंगटन की यात्रा की तैयारियों को लेकर जेक से चर्चा की. जयशंकर ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा, आज सुबह साउथ ब्लॉक में अमेरिकी एनएसए से मिलकर अच्छा लगा. हमारी बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा की तैयारी पर केंद्रित थी.

NSA अजित डोवाल के निमंत्रण पर भारत आए हैं जेक सुलिवन

विदेश मंत्री ने कहा कि हमने साझेदारी के दृष्टिकोण से वैश्विक सामरिक विकास पर भी चर्चा की. सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के निमंत्रण पर मंगलवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे. मंगलवार शाम को, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और राष्ट्रपति जो बाइडेन के संदेश से अवगत कराया कि वह 21-25 जून को होने वाली उनकी आगामी राजकीय यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

यह भी पढ़ें-Uttrakhand: महापंचायत पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, कहा- कानून व्यवस्था राज्य सरकार का काम, जा सकते हैं हाईकोर्ट

राजकीय रात्रिभोज में भाग लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की यात्रा बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर हो रही है. अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज में भाग लेंगे, जो 14 साल बाद किसी भारतीय नेता को दिया जा रहा है.

पीएम मनमोहन सिंह के लिए आयोजित किया गया था डिनर

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आखिरी थे, जिनकी मेजबानी 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी. अमेरिकी कांग्रेस ने मोदी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital