Shivam Rai
भारत एक्सप्रेस
Israel Hamas War: गाजा पट्टी में ग्राउंड अटैक की फाइनल तैयारी, सिर्फ 5 KM दूर इजरायली सैनिकों का बड़ा जमावड़ा
इजरायल की सेना कई दिनों से गाजा पट्टी को चारों तरफ से घेरे हुए है. सेना को इजरायली सरकार के आदेश का इंतजार है. ताकि वह जमीनी हमला शुरू कर सके. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना को किसी भी वक्त गाजा पट्टी में हमले का आदेश मिल सकता है. यही वजह है कि सेना ने जमीनी हमले की तैयारी शुरू कर दी है.
Israel Hamas War: Hezbollah ने Lebanon को युद्ध में घसीटा? इजराइली सेना ने दी बड़ी चेतावनी
इजराइल की सेना ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्लाह लेबनान को भी अपने साथ जंग में खींच रहा है। इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन ऐसा बहुत कुछ है जो वो खो सकते हैं। दूसरी तरफ, आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने कहा है कि अगर इजराइल ने गाजा पर जमीनी हमला किया तो हिजबुल्लाह भी जंग में शामिल हो जाएगा।
Hamas Chief Ismail Haniyeh: 33 हजार करोड़ का मालिक है इस्माइल हानिया, कतर में बैठकर चलाता है गाजा
7 अक्टूबर 2023 की सुबह, हमास के लड़ाकों ने इजराइल में कत्लेआम मचा रखा था। उसी वक्त कतर की राजधानी दोहा के एक आलीशान ऑफिस में हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनके साथी टीवी चैनल पर सब कुछ देख रहे थे। इस्माइल के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी। उस खूनी मंजर को देखकर उन्होंने अपने साथियों के साथ सजदा करके अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।
Israel Hamas War: गाजा में बमबारी से बचे तो हैजे का खतरा, बच्चे एक बोतल पानी में 24 घंटे गुजारना सीख रहे
इजराइल ने करीब 10 लाख फिलिस्तीनियों को नॉर्थ गाजा खाली करने के ऑर्डर दिए हैं। इसके बाद लाखों लोग साउथ गाजा के शहर खान यूनिस पहुंच गए। लेकिन यहां भी रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 अक्टूबर को इजराइल ने गाजा को दी जाने वाली बिजली-पानी सप्लाई रोक दी थी। अब पूरे गाजा में वाटर सप्लाई करीब-करीब बंद है। इस वजह से यहां हैजा जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
Israel Hamas War: इजराइली हमलों में 24 घंटे में 400 फिलिस्तीनियों की मौत, जबालिया कैंप समेत 25 जगहों पर स्ट्राइक
पिछले 24 घंटों में गाजा में की जा रही इजराइली बमबारी में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइली सेना ने राफा और जबालिया कैंप समेत 25 जगहों पर भारी बमबारी की है। जबालिया से अब तक 30 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
सचिन पायलट के सुर नरम, खत्म हो गई गहलोत के साथ खींचतान?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं. कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कहना है कि पार्टी एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और फिर से चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी. राज्य का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर सचिन पायलट ने जो भी कहा… वह संकेत कुछ और ही दे रहा है.
विदेश मंत्री के बाद गायब हो गए रक्षा मंत्री, चीन में राष्ट्रपति के एक इशारे पर हो जाता है ‘खेल’
चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफ़ू दो हफ़्ते से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखे गए हैं. ये क़यास हैं कि उन्हें भ्रष्टाचार के किसी मामले में साइडलाइन कर दिया गया है. चीन की ओर से इस बारे में फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. कुछ माह पहले चीन के विदेश मंत्री चिंग गैंग भी अचानक ग़ायब हो गए थे.
चीन के डैम के जवाब में भारत का बैराज, अरुणाचल में ब्रह्मपुत्र के खतरे को टालने की बड़ी तैयारी!
अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह के पैटर्न में हाल के सालों में अजीब तरह के बदलाव देखे गए हैं. नदी में पानी का स्तर कभी अप्रत्याशित तौर पर बढ़ जाता है तो कभी पानी खत्म हो जाने की वजह से तलहटी दिखाई देने लगती है. इसके पीछे चीन के द्वारा बनाए गए बांध को वजह माना जा रहा है.
भारत में बना भारतीयों को ही महंगा बेचा जा रहा iPhone 15, अमेरिका में 50% तक सस्ता, जानें वजह
एपल की नई आईफोन 15 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. इस बार iPhone 15 भारत में भी असेंबल हो रहा है, इसलिए भारतीय ग्राहकों को कीमत घटने की उम्मीद थी. हालांकि एपल ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया. नए आईफोन मॉडल खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए आपको एक ऐसी जानकारी देते हैं जो आपके पैरों तले से जमीन खिसका सकती है.
हैदराबाद को भारत में मिलाने की कहानी, BJP-BRS-कांग्रेस में इस मुद्दे पर तगड़ी भिड़ंत
17 सितंबर 1948 को भारतीय सेना से 5 दिन जंग के बाद हैदराबाद के निजाम ने सरेंडर कर दिया. 75 साल बाद इस जीत को भुनाने के लिए तेलंगाना में BJP, कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति यानी BRS अपने-अपने तरीके से जश्न मना रही हैं। BJP हैदराबाद लिबरेशन डे मना रही है, कांग्रेस मर्जर डे, BRS राष्ट्रीय एकता दिवस.





