Shivam Rai
भारत एक्सप्रेस
राहुल नवीन बनाए गए प्रभारी डायरेक्टर, संजय मिश्रा की अगुवाई में इस तरह छा गई थी ED
प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल खत्म हो गया. उनकी जगह राहुल नवीन को ईडी का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बावजूद सरकार अध्यादेश के जरिये उनका कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया था. मिश्रा की अगुवाई में ईडी ने विपक्ष के कई बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी.
G20 के बाद Modi का जलवा शिखर पर, Biden-Sunak को पछाड़ बने सबसे पसंदीदा वर्ल्ड लीडर
PM मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के बीच लोकप्रियता के मामले में टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के मुताबिक, पीएम मोदी को 76 फीसदी भारतीयों का समर्थन मिला. जबकि उनके विरोध में सिर्फ 18 प्रतिशत लोग हैं. वहीं 6 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी है.
Sanatan Dharma : सनातन विवाद से तमिलनाडु में DMK को फायदा! जानें उदयनिधि की चाल
सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर जितना हंगामा हिंदी भाषी राज्यों में देखने को मिला वैसा माहौल तमिलनाडु में नहीं रहा. तमिलनाडु के लोग सनातन धर्म को उस तरह नहीं देखते जैसा कि हिंदी भाषी राज्यों में देखा जाता है. सनातन विरोधी बयान से जाति विरोध को समर्थन देने वाले लोग डीएमके के ज्यादा करीब आ जाएंगे.
Pakistan Airlines: तेल भरने तक के पैसे नहीं, कर्ज अरबों डॉलर! डूब गई ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’
पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन सेवा पीआईए बंद होने की कगार पर पहुंच गई है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) पर इतना क़र्ज़ हो गया है कि उसे अपनी 31 में से 14 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद करनी पड़ी हैं. कई खाड़ी देशों में ईंधन के लिए भुगतान न कर पाने की वजह से पीआईए के विमानों को उड़ने से रोक दिया गया.





