Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


आतंकी संगठन हमास ने बहुत से यहूदी नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है. इस बीच इजरायल लगातार हमास के कब्जे वाले इलाके गाजा पर हमले कर रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ही आर-पार का फैसला हो जाएगा. मगर, सवाल ये है कि गाजा पर हमास के खात्मे के बाद क्या इजरायल वापस लौटेगा, या अपना सैन्य बेस बनाकर वहीं बसने वाला है?

2006 में जब हमास ने गाजा पर शासन शुरू किया, तो उसी साल वहां करीब 75 हजार बच्चों का जन्म हुआ। इन बच्चों की उम्र आज 17 साल पूरी हो रही है। लेकिन इस दौरान उन्होंने जो देखा, उसकी मिसाल दुनिया में शायद ही कोई दूसरी हो।

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 19वां दिन है। इजराइल ने UN अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, इजराइल UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस के बयान से नाराज हैं। गुटेरेस ने कहा है कि फिलिस्तीनी इस जंग में जो सह रहे हैं, उसके बावजूद भी हमास के हमलों को सही नहीं ठहराया जा सकता। इसी तरह हमास के हमलों की सजा सभी फिलिस्तीनियों को मिलना भी सही नहीं है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलों के बाद कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है.

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया को दो खेमों में बांट दिया. ज्यादातर पश्चिमी देश इजरायल के साथ हैं, जबकि लगभग सभी मुस्लिम देश फिलिस्तीन की आड़ में हमास को सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं, मुसलमानों का एक समुदाय इजरायल से नफरत नहीं करता, बल्कि उसके लिए जान देने को तैयार है. ये बदू मुसलमान हैं, जो इजरायली आर्मी का हिस्सा बने हुए हैं.

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने हमास के पास केमिकल हथियार होने का दावा किया है. केमिकल हथियारों को 'भयंकर तबाही' मचाने वाले हथियारों की श्रेणी में रखा गया है. केमकल हथियार के जरिए बड़ी मात्रा में तबाही मचाई जा सकती है.

इजरायल और हमास जंग के बीच पाकिस्तान का इस्लामिक कार्ड फेल हो गया है. हालांकि अब इस बीच भारत के सामने अरब देशों के रूप में एक बड़ी चुनौती है. हमास द्वारा इजरायल पर किया गया हमला भारत के लिए रणनीतिक लिहाज से अच्छा समय नहीं है.

इजराइल और हमास की जंग का आज 18वां दिन है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इजराइल पहुंचे हैं। यहां वो PM नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मैक्रों जंग रुकवाने के लिए अलग फिलिस्तीनी देश बनाने की मांग करेंगे। मैक्रों वेस्ट बैंक में इजराइली कब्जे को हटाने का भी मुद्दा उठाएंगे।

सियाचिन में शहीद हुए पहले अग्निवीर जवान की शहादत पर सेना ने शोक प्रकट किया है. इस बीच सेना ने यह भी बताया है कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर जवान गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों को एक करोड़ से अधिक की धनराशि मिलेगी.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 10 साल बाद पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से अलग हो रहीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. मेलोनी और एंड्रिया की एक सात साल की बेटी भी है. एंड्रिया जियाम्ब्रूनो न्यूज प्रेजेंटर हैं, जो पहले भी विवादों में रहे हैं.