Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की जानकारी दी.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल के उपचुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. अखिलेश ने अधिकारियों के ट्रांसफर और डिजिटल रसीदों की सत्यता को लेकर भी आयोग पर चिंता व्यक्त किया.

पटना में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. डाक बंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.

राहुल गांधी ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करते हुए कहा कि यह केवल वोट की नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है. उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर वोट हेरफेर और गरीबों के वोटों की चोरी का आरोप लगाया हैं.

टीडीपी विधायक की जूनियर एनटीआर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी और उनकी फिल्म बहिष्कार की अपील ने विवाद खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद प्रशंसकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 11 हजार करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और श्रमयोगियों से उनकी अनुभव, शिक्षा और कोविड काल में काम के बारे में बातचीत किया.

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण रविवार को दो घंटे के लिए रोक दिया गया है. रोपवे सेवा और हिमकोटि ट्रैक भी पहले अस्थायी रूप से बंद रह चुके हैं.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश भर में किसानों को 25 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. यह योजना मिट्टी की पोषक स्थिति और उर्वरक उपयोग के सही मार्गदर्शन के लिए बनाई गई है.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 में 31 अरब डॉलर से बढ़कर अब 133 अरब डॉलर हो गया है. मोबाइल निर्यात में 55% और गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स में 36% की वृद्धि दर्ज हुई है.

पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वा में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 314 लोगों की मौत हुई, 156 घायल हैं और सैकड़ों परिवार विस्थापित हैं. बुनेर, स्वात, शांगला और मनसेहरा सबसे प्रभावित जिलों में शामिल हैं.