Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी. ज्योतिर्विदों के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से 16 अगस्त की रात 10:29 बजे तक रहेगी, जबकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को रहेगा. इस्कान मंदिर में 108 चांदी कलश से महाभिषेक, 56 भोग और महाआरती का आयोजन होगा.

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके भक्ति भाव भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हैं. बॉलीवुड ने ‘यशोमति मैया से पूछे नंदलाला’, ‘बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया’ और ‘मोहे पनघट पे’ जैसे गीतों के माध्यम से कृष्ण की शरारत, प्रेम और भक्ति को संगीत में जीवंत किया है.

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भ्रम है कि यह 16 अगस्त को मनाई जाएगी या 17 अगस्त को. मथुरा और काशी के पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को ही जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होगा.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर घर-घर राधा-कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाकर उनकी तस्वीर खींचें, क्यूआर कोड स्कैन कर भेजें और जीतें आकर्षक पुरस्कार.

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और पीएम मोदी के लाल किले के संबोधन का सरहाना किया.

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर घर-घर और गलियों में तिरंगे रंगों की रंगोलियों ने उत्सव का रंग और बढ़ा दिया है. बच्चे और परिवार मिलकर अशोक चक्र और तिरंगे रंगों से रंग-बिरंगी सजावट कर रहे हैं.

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की प्रमुख इमारतें और सड़कें तिरंगे के रंगों से जगमगा उठीं. मुंबई, कोलकाता, जोधपुर, पोरबंदर, रांची, वाराणसी और जम्मू-कश्मीर समेत कई शहरों में इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया और नागरिकों ने इस शानदार दृश्य का आनंद लिया.

भारत ने पाकिस्तान के लगातार भारत-विरोधी और नफरत फैलाने वाले बयानों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने चेतावनी दी कि किसी भी दुस्साहस का परिणाम सख्त और दर्दनाक होगा.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

16 अगस्त को पूरे भारत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन व्रत, संकल्प और मध्यरात्रि अभिषेक के माध्यम से भक्ति और आत्मिक शुद्धि का अनुभव होता है. जानें व्रत के तीन प्रमुख तरीके और पूजा के नियम.