Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह ‘जनसुनवाई’ के दौरान हमला हुआ. सीएम ने इसे कायराना प्रयास बताया और कहा कि उनका हौसला और जनता की सेवा का संकल्प कभी टूट नहीं सकता हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंचे, जहां उन्होंने रूस के विद्वानों और थिंक टैंक प्रतिनिधियों से भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक भू-राजनीति और रणनीतिक सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा किया.

दिल्ली सरकार ने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा किया है. अब उन्हें पहले 500 रुपए के बजाय 13,150 रुपए प्रति महीने मिलेंगे. यह फैसला दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे 180 नर्सिंग इंटर्न्स के लिए राहत और सम्मानजनक आर्थिक मदद साबित होगा.

दक्षिणी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट ने सभी मेडिकल स्टोर्स, केमिस्ट और फार्मेसी काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है. इसका उद्देश्य 'एच', 'एच-1' और 'एक्स' श्रेणी की दवाओं की बिक्री पर निगरानी रखना है.

महाराष्ट्र और हिमाचल में लगातार तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में रेड अलर्ट जारी है. सेना और रेस्क्यू टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी है.

पाकिस्तान में जारी भीषण मानसूनी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जबकि रिपोर्टों में सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को इस त्रासदी का बड़ा कारण बताया गया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में उनका ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज फैंस के दिलों पर छा गया है.

पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के तहत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से बिजली विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली और इसे संजीव अरोड़ा को सौंप दिया. अब अरोड़ा के पास कुल तीन विभाग हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर हुई बैठक में एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी रणनीति का अंतिम रूप दिया. सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है.

ईडी ने तमिलनाडु में मंत्री आई पेरियासामी, उनके बेटे और पालानी विधायक आईपी सेंथिल कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई.