Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


फंड की कमी के कारण परियोजनाओं के पूरा होने में हो रही देरी के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार जल जीवन मिशन के लिए राज्य के निजी कोष से 22,898 करोड़ रुपए से अधिक का भारी आवंटन करेगी. यह धनराशि केंद्र सरकार द्वारा अपेक्षित राज्य के हिस्से के अतिरिक्त है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सिर्फ विपक्ष से जुड़ा नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के साथ धोखाधड़ी है. यह हमारी आस्था का विषय है.

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शन‍िवार को आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचेंगे. पीएम वहां के एकमात्र गणेश मंदिर, श्री नवशक्ति विनायक मंद‍िर में भगवान के दर्शन करेंगे.

बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के रचयिता ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती के अवसर पर राज्य में 'वंदे मातरम् संग्रहालय' स्थापित करने की घोषणा की.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एनएलसी इंडिया लिमिटेड में केंद्र सरकार की प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

दिल्ली सरकार ने पूरे राजधानी क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया है. इस दिन शराब की सभी दुकानें, बार और लाइसेंस प्राप्त बिक्री केंद्र बंद रहेंगे.

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो पीएम के विजन से प्रभावित हैं.

कोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में हुए बड़े प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब प्रदर्शनकारी संभागीय आयुक्त कार्यालय में घुसने की कोशिश करने लगे.

राज्यसभा सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन नियम, 2026 को तुरंत वापस लेने की मांग की है.