Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Begusarai Elderly Murder Case: बिहार के बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय आशो पासवान की खेत में बने मचान पर कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

Aravalli Hills Must Visit Destinations: राजस्थान की तपती रेत के बीच अरावली की प्राचीन पहाड़ियां इतिहास और प्रकृति का अनूठा संगम हैं. माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर से लेकर कुंभलगढ़ और भानगढ़ के ऐतिहासिक किलों तक, जानिए अरावली क्षेत्र के 5 ऐसे शानदार स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना देंगे.

Mumbai Eco-Friendly Ganesh Thrones: 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव से पहले मुंबई के लालबाग की कार्यशालाओं में इको-फ्रेंडली गणपति सिंहासनों की तैयारियां जोरों पर हैंफ्रेंडली गणपति सिंहासनों की. 150 से अधिक थीम वाले सिंहासनों में पर्यावरण अनुकूल सामग्री, वॉटर फाउंटेन और आधुनिक सजावट का इस्तेमाल श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहा है.

Afghanistan Taliban wedding rules: अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बीच शादी समारोहों को लेकर नए प्रतिबंधों के दावे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, संगीत, डांस और अंगूठी की रस्म पर कथित रोक की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है.

Pul Prahladpur murder case Delhi: दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में बेखौफ बदमाशों ने 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद की गला रेतकर और 11 गोलियां मारकर नृशंस हत्या कर दी. वारदात में एक अन्य युवक घायल हुआ है, वहीं पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद कर आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें तैनात की हैं.

Sawan 2026 hair and nails tradition: सावन के महीने में कई लोग बाल और नाखून काटने से परहेज करते हैं। यह परंपरा धार्मिक आस्था, आत्मसंयम और पुरानी जीवनशैली से जुड़ी मानी जाती है. जानिए इस मान्यता के पीछे की धार्मिक वजह और वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जो इसे प्रचलित बनाने में अहम रहे हैं.

Hobby-Maxxing trend: Gen Z के बीच "Hobby-Maxxing" तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें युवा सोशल मीडिया पर समय बिताने की बजाय पेंटिंग, गार्डनिंग, कुकिंग और म्यूजिक जैसी हॉबीज अपना रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड मानसिक स्वास्थ्य, रचनात्मकता और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है.

Shirdi Guru Purnima 2026 preparations: श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 28 से 30 जुलाई 2026 तक होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दर्शन, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है.

Begusarai Balika Grih case update: बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित तेलिया पोखर बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली, जबकि डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए बच्चियों की तलाश में जुटी है.

Jaipur foreign nationals deportation: जयपुर में एफआरआरओ और एफआरओ की संयुक्त कार्रवाई में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रह रहे 9 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया. प्रशासन ने मकान मालिकों, होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को विदेशी मेहमानों का सी-फॉर्म भरने और दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.