Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Box Office Report Alpha Dhamaal 4: बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' शानदार कमाई के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि 'वेलकम टू द जंगल' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही. वहीं, 'धमाल 4' ने लगातार शानदार कलेक्शन करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Silent Heart Attack Alert: साइलेंट हार्ट अटैक में हमेशा तेज सीने का दर्द नहीं होता, इसलिए इसके शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार, थकान, सांस फूलना, ठंडा पसीना और जबड़े या पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

Jaisalmer Ex-Serviceman Land Fraud: 1962, 1965 और 1971 के युद्धों के पूर्व सैनिक ऑनरेरी कैप्टन चुन्नीलाल ने जैसलमेर में उनकी 25 बीघा कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री और म्यूटेशन कराने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पूर्व सैनिक संगठनों ने सभी सैनिकों के मुरब्बों का विशेष ऑडिट कराने की मांग की है.

Vastu Tips for Pooja Room: वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में कुछ वस्तुएं रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हें सकारात्मक ऊर्जा में बाधा का कारण माना जाता है. खंडित मूर्तियां, सूखे फूल और अनावश्यक सामान हटाकर पूजा स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना शुभ माना जाता है.

Sawan Shiv Puja Shani Dosh: सावन में भगवान शिव की पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से की गई शिव आराधना शनि दोष के प्रभाव को कम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने में सहायक मानी जाती है.

Singrauli Trimula Industries Action: सिंगरौली में पर्यावरणीय नियमों के लगातार उल्लंघन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने त्रिमुला इंडस्ट्रीज की उत्पादन प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं. कलेक्टर गौरव बैनल की अनुशंसा पर फैक्ट्री की बिजली काटने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. निरीक्षण में कई गंभीर पर्यावरणीय खामियां सामने आईं.

Ram Mandir Chadhawa Case Update: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में अदालत ने आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस अब दोनों से आमने-सामने पूछताछ कर कथित गबन, वित्तीय लेन-देन और पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश करेगी.

Dementia Prevention Tips: डिमेंशिया केवल बढ़ती उम्र की समस्या नहीं है, बल्कि आपकी रोज़मर्रा की लाइफस्टाइल भी इसके खतरे को प्रभावित करती है. विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर मस्तिष्क को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

Ghaziabad girl murder case: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर चौथी मंजिल से फेंक दिया गया. दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई, जबकि आरोपी शहनवाज उर्फ सानू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Meerut girlfriend shot case: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर मिलने से इंकार करने पर अपनी प्रेमिका को बीच सड़क गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.