Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Amroha police encounter: अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंशीय पशु को मुक्त कराया, जबकि आरोपी के अन्य साथी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है.

Main Door Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए यहां कुछ वस्तुएं रखना अशुभ माना गया है. जानिए मेन गेट के पास किन 5 चीजों को रखने से बचना चाहिए और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए.

Sawan Shivling Puja Rules: सावन में भगवान शिव की पूजा के दौरान कुछ वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करना धार्मिक परंपराओं में वर्जित माना गया है. जानिए किन 5 चीजों को चढ़ाने से बचना चाहिए और शास्त्रों में इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यताएं बताई गई हैं.

Lifestyle Diseases government plan: भारत में बढ़ती Lifestyle Diseases से निपटने के लिए केंद्र सरकार फिटनेस इंफ्रास्ट्रक्चर और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिम सदस्यता को किफायती बनाने सहित कई विकल्पों पर विचार हो रहा है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Donald Trump assassination threat: इराक में सक्रिय ईरान समर्थित समूह "इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक" ने कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने वाले को 10 मिलियन डॉलर इनाम देने का दावा किया है. यह बयान 2020 में कासिम सुलेमानी और अबू महदी अल-मुहांडिस की मौत के संदर्भ में सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Nainital bike entry tax law: नैनीताल नगर पालिका ने बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाली बाइकों पर ₹100 एंट्री टैक्स लागू किया, लेकिन विरोध के बाद इसकी वसूली फिलहाल रोक दी गई. जानिए नगर पालिका को टैक्स लगाने का कितना अधिकार है, उत्तराखंड नगर पालिका कानून क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट की क्या राय रही है.

Chitrakoot Dalit Youth Death Case: चित्रकूट में ईंट भट्ठे पर मजदूरी मांगने के बाद दलित युवक की कथित पिटाई से मौत हो गई.परिजनों ने पुलिस पर शिकायत न सुनने और अस्पताल में डॉक्टर पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Muzaffarnagar Kanwar Yatra News: मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कांवड़ यात्रा के दौरान वाहन की कथित तौर पर कांवड़ से टक्कर लगने के बाद कुछ श्रद्धालुओं ने हंगामा कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Mehsana Honey Trap Case: मेहसाणा में हनीट्रैप गिरोह ने एंटीक सिक्के खरीदने का लालच देकर व्यापारी को फ्लैट बुलाया और अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर ₹4.35 लाख की उगाही की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं.

Maruti Suzuki Consumer Court Case: रायपुर कंज्यूमर कोर्ट ने Maruti Suzuki को 45 दिनों के भीतर ग्राहक की खराब Grand Vitara बदलकर नई E20 फ्यूल पावर्ड कार देने का आदेश दिया है. ऐसा नहीं करने पर कंपनी को 20.50 लाख रुपये लौटाने के साथ मानसिक क्षति और मुकदमे का मुआवजा भी देना होगा.