Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
बेटी की मेहंदी में मां नीलम देवी का दिखा खास अंदाज, ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर किए काजोल जैसे स्टेप्स; शादी में घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगा थार
Shivangi Singh Mehendi Ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की मेहंदी रस्म में पूर्व विधायक नीलम देवी ने 'मेहंदी लगा के रखना' और 'आज हमारे दिल में अजब ये उलझन है' गानों पर डांस कर महफिल लूट ली. बुधवार को नदवां गांव में भव्य शादी समारोह होगा, जहां 151 गाड़ियों की बारात पहुंचेगी. शादी में घुड़दौड़ का आयोजन होगा और विजेता को महिंद्रा थार इनाम में दी जाएगी.
ननकाना साहिब की यात्रा आसान होने पर दलेर मेहंदी ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- अब खत्म हुआ डर
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से श्रद्धालुओं के लिए गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली के दर्शन करना पहले से काफी आसान हो गया है.
दिल्ली के बॉर्डर पर खत्म होगा टोल जाम! बिना रुके कटेगा FASTag से पैसा, जानिए कैसे काम करेगा MLFF सिस्टम
Delhi Traffic Update: दिल्ली के गाजीपुर, बदरपुर समेत अन्य एंट्री पॉइंट्स पर Multi,Lane Free Flow (MLFF) टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. इससे वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और FASTag से अपने आप भुगतान होगा. RFID और ANPR तकनीक से वाहनों की पहचान की जाएगी. इस व्यवस्था से लंबी कतारों, ईंधन की खपत और बॉर्डर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है.
11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, 40 देशों के मेहमानों समेत 15 लाख पर्यटक पहुंचे; देखें भव्य नजारा
Varanasi Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया. नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया, जिसके बाद 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये रोशन हुए. देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से विदेशी मेहमान और करीब 15 लाख पर्यटक काशी पहुंचे. गंगा आरती, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया.
काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुन सकेंगे अपनी पसंदीदा भाषा में, यूपी सरकार ने शुरू किया डिजिटल ऑडियो टूर
Varanasi 84 Ghats Digital Audio Tour: योगी सरकार ने वाराणसी के 84 घाटों के लिए GPS आधारित डिजिटल ऑडियो टूर तैयार किया है, जिसके जरिए पर्यटक घाटों का इतिहास और धार्मिक महत्व जान सकेंगे. यह सुविधा हिंदी,अंग्रेजी समेत 15 भाषाओं में उपलब्ध होगी. पर्यटक पैदल या नाव से घूमते हुए ऑडियो सुन सकेंगे, साथ ही ऑफलाइन टूर का भी लाभ उठा सकेंगे.
बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते
South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक, औद्योगिक और शैक्षणिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. PH DCCI बिहार के अध्यक्ष कुमोद कुमार ने बिहार की निवेश संभावनाओं को सामने रखा. इस पहल से राज्य में कोरियाई तकनीक, उद्योग, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नए अवसर बनने की उम्मीद है.
Sonu Nigam ने मुंबई में खरीदी ₹31.47 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक महीने पहले भी की थी ₹17 करोड़ की डील; जानिए कितनी है नेटवर्थ
Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ रुपये की कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है. इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी उन्होंने 17 करोड़ रुपये की तीन कमर्शियल यूनिट्स खरीदी थीं. सोनू निगम के पास मुंबई और दुबई में भी प्रॉपर्टीज हैं. उनकी अनुमानित नेटवर्थ 350 से 400 करोड़ रुपये बताई जाती है, जबकि लाइव शो के लिए वह 80 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.
Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी बचत योजनाओं में निवेश करके सुरक्षित तरीके से अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है. इन योजनाओं में 6.7% से 7.7% तक ब्याज मिलता है. कुछ योजनाओं में हर महीने ब्याज पाने और इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का भी लाभ मिलता है.
नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल
Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन किशोरियों समेत चार लोग घायल हो गए. चारों एक ही बाइक पर सवार होकर धनार्जय नदी में स्नान करने गए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.
कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Kartik Purnima Ganga Snan: भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और बाबा अजगैबीनाथ के दर्शन किए. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की. हर-हर महादेव के जयकारों और दीपों की रोशनी से पूरा धाम भक्तिमय हो गया.







