Swati Pandey
भारत एक्सप्रेस
खीमपुर, धार और कन्नौज में भीषण सड़क हादसे: 12 लोगों की मौत, स्कूल बस के चार बच्चों ने गंवाई जान
Road Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और कन्नौज के साथ मध्य प्रदेश के धार में तीन दर्दनाक सड़क हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. कन्नौज में पिकनिक पर जा रही स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए.
कौन है बिसलेरी का मालिक? 4 लाख में खरीदी थी कंपनी, आज 7,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन; जानिए किसकी कितनी हिस्सेदारी
Bisleri Owner: बिसलेरी इंटरनेशनल के मालिक उद्योगपति रमेश चौहान हैं. उनकी बेटी जयंती चौहान कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं और कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. साल 1969 में पारले ग्रुप ने बिसलेरी को महज 4 लाख रुपये में खरीदा था. आज कंपनी की वैल्यूएशन करीब 7,000 करोड़ रुपये बताई जाती है.
सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने की आदत पड़ सकती है भारी, 40% तक ब्याज से खाली हो सकती है जेब; CIBIL स्कोर पर भी असर
Credit Card Minimum Due: क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय सिर्फ मिनिमम अमाउंट ड्यू भरने से बाकी बकाया राशि पर भारी ब्याज लग सकता है. लगातार मिनिमम पेमेंट करने से कर्ज बढ़ने, ब्याज फ्री पीरियड खत्म होने और CIBIL स्कोर प्रभावित होने का खतरा रहता है.
अगले 10 साल में लगेंगे 20 करोड़ नए AC, बिजली की मांग में आएगा बड़ा उछाल; 2035 तक बढ़ेगी कूलिंग की खपत
India AC Demand: IEA की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले एक दशक में करीब 20 करोड़ नए एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की मांग तेजी से बढ़ेगी. 2035 तक भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया की वैश्विक AC हिस्सेदारी 20% पहुंचने का अनुमान है, जबकि कूलिंग के लिए बिजली की खपत और पीक पावर डिमांड बड़ी चुनौती बनेंगी.
चुनावी मोड में बीजेपी, आज कोर ग्रुप की अहम बैठक; SIR और ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर बनेगी रणनीति
UP BJP Election 2027 Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी आज कोर ग्रुप और संगठनात्मक वर्चुअल बैठक करेगी. इसमें प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक में SIR अभियान, मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने, 'लोकतंत्र बचाओ' यात्रा और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी.
PM मोदी ने नेपाल के PM बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का गंगाजल, बदले में मिला पशुपतिनाथ का रुद्राक्ष और चंदन
Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को प्रयागराज त्रिवेणी संगम के पवित्र गंगाजल से भरा कलश भेंट किया, वहीं, बालेन शाह ने पीएम मोदी को पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन उपहार में दिया. दोनों नेताओं की भेंट में दिखी भारत-नेपाल की साझा आस्था और सांस्कृतिक विरासत.
अंबाला रेलवे स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 36 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Drug Smuggling: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके बैग से 36 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और नशीले पदार्थ की खेप लेकर लुधियाना जाने की फिराक में थे. पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरे से रिमांड पर पूछताछ जारी है.
दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 4 की मौत, 5 घायल
Mathura Delhi Agra Highway Accident: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में चार साल का रुद्र और 10 वर्षीय कान्हा भी शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव फेंककर हुए फरार; गिरफ्तार
Lucknow Murder Case: लखनऊ के जानकीपुरम में निजी चालक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रेमी मनोज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात के बाद शव फेंककर फरार हो गई.
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों पर गुरजीत सिंह औजला का पलटवार, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट
Gurjeet Singh Aujla Statement: कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब में पार्टी की गुटबाजी की खबरों को खारिज करते हुए कांग्रेस को पूरी तरह एकजुट बताया. उन्होंने AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल पर तंज कसा और पंजाब में गैंगस्टरों के बढ़ते खौफ को लेकर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा.







