Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Foreign parcel scam India: दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने विदेश से डॉलर और सोना भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई में एक नाइजीरियाई महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जांच में म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ.

Dungarpur MCH Hospital case: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु अस्पताल में मृत नवजात को जन्म देने के बाद 20 वर्षीय प्रसूता ललिता की भी मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू की.

Shahdol viral video case: शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में ट्रक चालकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित चालकों ने डीजल चोरी का आरोप लगाकर जबरन कबूलनामा लिखवाने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.

Sirohi accident: सिरोही जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में जावाल बस चौराहे के पास सवारियों से भरा ऑटो रिक्शा पलट गया. हादसे में सात लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर घायलों को सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kanwar Yatra Viral Couple: हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद जा रहे संभल निवासी तमन्ना मलिक और उनके हिंदू पति अमन त्यागी की कांवड़ यात्रा चर्चा में है. मीडिया से बातचीत में दंपति ने अपनी आस्था, रिश्ते और विवादों पर बात रखते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से यात्रा कर रहे हैं.

Delhi-Varanasi Bullet Train: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से 865 किमी की दूरी महज 3 घंटे 55 मिनट में तय की जा सकेगी. परियोजना में 12 से 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं और भविष्य में इसे वाराणसी से सिलीगुड़ी तक विस्तार देने की भी योजना है.

Sawan Vrat Diet Tips: सावन के व्रत के दौरान सही खानपान अपनाकर कमजोरी, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. जानिए व्रत में कौन-सी चीजें खाना फायदेमंद है, किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और हेल्दी डाइट टिप्स.

Mangi Maqbara: फतेहपुर के चर्चित मंगी मकबरा विवाद में कोर्ट ने मकबरा पक्षकार अबू हरेरा की रेस्टोरेशन याचिका खारिज कर दी है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसे हिंदू पक्ष की पहली जीत बताया, जबकि मूल भूमि स्वामित्व का टाइटल सूट अब भी कोर्ट में लंबित है.

Kanwar Yatra: बुलंदशहर के रामघाट से दो सगे भाई कृष्णा और भूदेव 95 वर्षीय दादाजी हरीशचंद्र को कांवड़ में बैठाकर पैदल वृंदावन के लिए रवाना हुए. अलीगढ़ में उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और दोनों पोतों की सेवा भावना को कलयुग के श्रवण कुमार की मिसाल बताया.

ICAR Pigeon Pea Genome Sequencing: आईसीएआर (ICAR) के वैज्ञानिकों ने पहली बार अरहर (तुअर) दाल का 100% जीनोम सफलतापूर्वक सीक्वेंस कर बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है. इस खोज से जलवायु-प्रतिरोधी, रोगरोधी और अधिक पैदावार देने वाली नई किस्में विकसित होंगी, जिससे दाल उत्पादन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.