Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Urdu Language: भारत एक्सप्रेस उर्दू के Conclave में वक्ताओं ने कहा कि उर्दू केवल एक लिपि नहीं बल्कि आम इंसान के दिल की आवाज है. भाषा को बचाए रखने के लिए इसे AI और कंप्यूटर तकनीक के साथ जोड़ना और परंपरा में जरूरी बदलाव करना बेहद आवश्यक है.

English Speaking Village Kaliachak: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का कालियाचक अंग्रेजी शिक्षकों और ट्यूशन सेंटरों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है. यहां कई परिवार पीढ़ियों से अंग्रेजी पढ़ाने से जुड़े हैं और स्थानीय क्लास से लेकर ऑनलाइन माध्यम तक छात्रों को पढ़ाते हैं.

Train Blanket Viral Video: रेलवे स्टेशन पर एक महिला के सूटकेस से ट्रेन की चादर मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने चादर साथ ले जाने की वजह बताते हुए दावा किया कि टीसी ने उससे ज्यादा पैसे लिए थे.

Prithvi Shaw Engagement Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकृति अग्रवाल ने सगाई के कुछ महीनों बाद अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी की अपील करते हुए बताया कि दोनों के फ्यूचर गोल्स अलग थे.

Business Credit Card Benefits: कारोबारी खर्चों को पर्सनल फाइनेंस से अलग रखने और रिवॉर्ड्स का लाभ उठाने के लिए बिजनेस क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन विकल्प है. सही कार्ड चुनने के लिए क्रेडिट लिमिट, एनुअल फीस, ब्याज-मुक्त अवधि और अपनी व्यावसायिक जरूरतों का सही आंकलन करना बेहद जरूरी है.

Low CIBIL Score Loan Approval Tips: कम या खराब CIBIL स्कोर होने के बावजूद सिक्योर्ड लोन, एनबीएफसी (NBFC) और को-एप्लिकेंट की मदद से आसानी से लोन मिल सकता है. समय पर EMI भुगतान, क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो कंट्रोल करके और सिबिल रिपोर्ट की गलतियां सुधारकर आप अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं.

Gen Z Relationship Ghosting Impact: डिजिटल दौर में बिना बताए रिश्ते खत्म करने यानी 'घोस्टिंग' का चलन Gen Z के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को गहरा नुकसान पहुंचा रहा है. क्लोजर न मिलने और सेल्फ-डाउट बढ़ने से युवाओं में ट्रस्ट इश्यूज पैदा हो रहे हैं, जिससे नए रिश्ते बनाना मुश्किल हो रहा है.

PM Modi Fitness Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस रूटीन में योग, पैदल चलना, संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या को खास महत्व दिया जाता है. वह मौसमी फल, मिलेट्स और पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के साथ जंक और अत्यधिक तले भोजन से बचने की सलाह देते हैं.

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया. वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि अक्षय-सैफ की 'हैवान' की कमाई लगातार गिर रही है.

Sridevi Property Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेवी के परिवार से जुड़ी चेन्नई की 2.70 एकड़ प्रॉपर्टी के पुराने विवाद में बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने और बातचीत या मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने का सुझाव दिया है.