Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: दिल्ली की चलती स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं. बस से पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिलने की जानकारी सामने आई है, जबकि अब पुलिस DNA रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

UPCOS Launch Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के हित-संरक्षण और सेवा-सुरक्षा के लिए UPCOS की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है. लखनऊ में UPCOS के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग के साथ आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की पहल होगी.

Sunil Lodhi Hanuman Ansh Bhajan: मध्य प्रदेश के सागर जिले के 25 वर्षीय सुनील लोधी ने जन्म से दृष्टिहीन होने के बावजूद अपनी जादुई आवाज और भक्ति से देशभर में पहचान बनाई है. गांव के धार्मिक आयोजनों से शुरू हुआ उनका सफर इंदौर स्टूडियो और फिर फिल्म ‘हनुमान अंश’ तक पहुंचा, जहां उनका भजन लोगों के दिलों को छू रहा है.

EPFO 3.0 PF Withdrawal: EPFO 3.0 के जरिए PF से जुड़ी सेवाओं को तेज और डिजिटल बनाने की तैयारी है. क्लाउड-बेस्ड सिस्टम और ऑटो-सेटलमेंट जैसे फीचर्स से कर्मचारियों को राहत मिल सकती है. 5 लाख रुपये तक के पात्र एडवांस क्लेम को ऑटो-सेटल करने और भविष्य में ATM-UPI जैसी डिजिटल निकासी सुविधाओं पर भी काम किए जाने की चर्चा है.

Swara Bhasker:‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। एक्ट्रेस ने प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. स्वरा ने कहा कि सवाल जौहर करने वाली महिलाओं की पसंद का नहीं, बल्कि ऐसी त्रासदी को पर्दे पर महिमामंडित करने और रेप सर्वाइवर्स तक पहुंचने वाले संदेश का है.

Louis Moinet Mars Meteorite Watch: स्विस वॉचमेकर Louis Moinet की ₹2 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी घड़ी अपने अनोखे डिजाइन और दुर्लभ सामग्री को लेकर चर्चा में है. इस खास टाइमपीस में 1865 में बिहार में गिरे मंगल ग्रह के उल्कापिंड का टुकड़ा, 18K रेड गोल्ड, रूबी और मोर पंख का इस्तेमाल किया गया है.

Janmashtami Fashion Trends 2026: जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनल फैशन को मॉडर्न ट्विस्ट देने का ट्रेंड तेजी से पसंद किया जा रहा है. पेस्टल लहंगे, फ्लोरल साड़ी, अनारकली और पारंपरिक ज्वेलरी इस फेस्टिव सीजन में खास आकर्षण बने हैं. राधा-प्रेरित पेस्टल शेड्स से लेकर मल्टीकलर आउटफिट्स तक, इन फैशन ट्रेंड्स की मदद से महिलाएं जन्माष्टमी पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं.

Flood Alert: भारी बारिश के बीच चित्रकूट में मंदाकिनी और सीधी-सिंगरौली में सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बाणसागर के 6 गेट खुलने के बाद कई गांव प्रभावित हैं, जबकि MP से UP-बिहार तक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

Kerala Grand Mufti Women Statement: केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद के महिलाओं को घर तक सीमित रखने वाले बयान पर तीखी बहस छिड़ गई है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की डॉ. शालिनी अली ने विरोध जताते हुए कहा कि सम्मान के नाम पर महिलाओं की आजादी और अधिकारों पर पहरा नहीं लगाया जा सकता.

Aurangabad Minor Gangrape Case Bihar: बिहार के औरंगाबाद में अस्पताल जा रही नाबालिग का कार सवार युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.