Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


 प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी से पंच धूनी तपस्या की शुरुआत हुई, जिसमें साधक जलती आग के बीच बैठकर कठोर साधना करते हैं. यह वैष्णव अखाड़ों की एक प्राचीन परंपरा है, जो 18 वर्षों तक चलती है.

एकता के महाकुंभ में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने बिना भेदभाव, हर जाति और संप्रदाय के साथ गंगा में अमृत स्नान, पूजन और दर्शन किया. सनातन संस्कृति की महिमा का प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी, इजरायली, फ्रांसीसी सहित विभिन्न देशों के नागरिक भी उत्साह से भाग लिए.

महाकुंभ की शुरुआत से सोमवार सुबह 8 बजे तक 35 करोड़ से अधिक श्रद्धालियों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया, जिसमें साधु-संत, श्रद्धालु, कल्पवासी और गृहस्थ सभी वर्गों ने हिस्सा लिया. सुबह 8 बजे तक 62 लाख से ज्यादा लोगों का स्नान भी रिकॉर्ड किया गया.

तड़के 3 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के अमृत स्नान की तैयारियों पर कड़ी नजर रखी, साधु-संतों की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह तथा अन्य अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दिए.

सोनभद्र में स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार सवार चार लोगों सहित कुल 6 की मौत हो गई है.

इस बार के कुंभ में बिछड़े हुए 13 हजार से अधिक लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सरकार को सफलता मिली है. इनमें 64 फीसदी से अधिक संख्या महिलाओं की रही. यही नहीं पुलिस द्वारा 23 विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए श्रद्धालुओं का उनके परिवारों से सफलतापूर्वक पुनर्मिलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई.

2012 बैच के इंस्पेक्टर मोहित यादव का कहना है कि उन्होंने पुलिस विभाग से छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन इसके बदले उन पर ही मारपीट का झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया. यही नहीं, उनके खिलाफ छह फर्जी मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए.

पहले मेला प्रशासन ने वॉटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था, जो कि एक रुपए का सिक्का डालते या फिर स्कैन करके यूपीआई से पेमेंट करने के बाद उपलब्ध होता था, मगर अब आरओ वॉटर पूरी तरह मुफ्त है.

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा. महाकुम्भ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

महाकुम्भ पर बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर पूरे प्रयागराज मंडल के डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.