Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद अब दूसरी का इंतजार है. माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में भी भाजपा 3 से 5 सांसदों को उतारकर चौंका सकती है. भाजपा की 41 प्रत्याशियों की सूची में 7 सांसदों के नाम थे. 

आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल दूसरे चुनावी राज्यों में किया. शराब घोटाले में अगर AAP को आरोपी बनाया गया तो राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग के बारे में भी बहस शुरू होगी.

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान विजन 2030 डॉक्यूमेंट लांच किया। साथ ही 12,700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

यूपी के देवरिया में हुए कत्लेआम को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है. सीएम के आदेश के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों सहित 15 अधिकारियों पर गाज गिरी है.

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए हैं, भारत उनके साथ मिलकर काम करेगा.

राजस्थान में अब चुनावी माहौल पूरी तरह सज चुका है. चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है और उसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी.

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में कई महंत-महाराज अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. पार्टियों से दावेदारी कर ये 'संत' नेता अपने-अपने इलाकों में दौरे भी कर रहे हैं.

देश के पांच राज्यों में इसी साल चुनाव होने हैं. जिनमें से चार राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और तेलंगाना अगले तीन महीने में बाजार से भारी कर्ज उठाने जा रहे हैं. इन तीन महीनों में सभी राज्य 2.37 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लेने बॉन्ड बाजार में जा रहे हैं.

यूपी के देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या हुई थी. प्रेम का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार और गोली मारकर हत्या कर दी.

मध्यप्रदेश की सियासत में 34 छोटे-बड़े राजघराने सक्रिय हैं. इनमें 19 ऐसे हैं जिनका कोई न कोई सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं.