Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देने जा रही है. इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हो गई है। पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को विधानसभा का उम्मीदवार बनाया है.

छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए न्याय यात्रा की शुरुआत की. वह बैतूल जिले के आमला से पैदल चलते हुए भोपाल में सीएम हाउस तक जाएंगी.

रायपुर में दोपहर से शुरू हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक रात करीब 9 बजे तक चली. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ शाह ने पार्टी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली.

दुनिया के दो सबसे कट्टर दुश्‍मनों अमेरिका और ईरान के बीच कैदियों को लेकर डील सफल हो गई है. अमेरिका के 5 नागरिक 8 साल बाद ईरान की जेल से छूटकर अपने घर पहुंच गए. वहीं अमेरिका ने भी ईरान के 6 अरब डॉलर लौटा दिए हैं. ईरान और अमेरिका के बीच ये समझौता कराने में कतर की अहम भूमिका रही.

रूस और सऊदी अरब ने 5 सिंतबर को करार किया कि वो अगले तीन महीने तेल उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे. रूस की वो कंपनियां भी तेल उत्पादन घटा रही हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों ने करीब 1.3 लाख करोड़ रुपए लगा रखे हैं. भारत की जरूरत का सबसे ज्यादा तेल रूस से ही आता है. इसलिए भारत की तेल कंपनियों पर भार पड़ना तय है.

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे. राजस्थान सरकार ने 10 अगस्त 2023 से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ कर दिया है.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी श्रीगंगानगर दौरे पर रहे. यहां पर उन्होंने भीलवाड़ा की कोटडी तहसील में 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके अवशेष मिलने की घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है जब परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर सो रहे थे.  

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में बादल फटने से आई बाढ़ में अजमेर से घूमने गए 7 युवक पानी में बह गए. 4 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 अब तक लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है.