Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अमेरिका में शटडाउन का खतरा मंडरा रहा था। इसे रोकने के लिए विधेयक पारित किया गया. संसद ने 45 दिन के फंडिंग बिल को मंजूरी दे दी है। इससे शटडाउन का खतरा लगभग टल चुका है.

इस साल हम महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रहे हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया भर में अगर किसी एक शख्स पर सबसे अधिक किताबें लिखी गई हैं और दुनिया के हर देश में लिखी गई हैं तो वह महात्मा गांधी हैं.

भारत बूढ़ा हो रहा है. अगले तीन दशकों में भारत की कुल आबादी में 20 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग होंगे. अभी 10 फीसदी के आसपास हैं.  ये बातें संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में निकलकर सामने आईं हैं. 

सी वोटर के एक सर्वे में 2 बार सीएम रहीं वसुंधरा अभी भी राज्य में बीजेपी की सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं. राजस्थान में ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि वसुंधरा अगर धरा पर बैठ गईं तो पार्टी को धरातल पर पहुंचा सकती हैं?

विपक्ष के नेताओं की अति महत्वाकांक्षा इंडिया गठबंधन के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कांग्रेस के एक विधायक को 8 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है.

अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में चल रहे भारतवंशी विवेक रामास्‍वामी ने ऐलान किया है कि वह अवैध प्रवासियों के लिए जन्‍मजात नागरिकता को समाप्‍त करने का समर्थन करेंगे.

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक मोर्चे पर कांग्रेस के खेमे में राहत नजर आ रही है. लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच खींचतान अब नरमी में तब्दील होती नजर आई है.

शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और इस क्षेत्र की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा है. वहीं, सीहोर की 4 सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है.

विदेश में बैठकर भारत के टुकड़े करने की साजिश रच रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने वर्ल्ड कप के दौरान भारत में हमले की धमकी दी है.

भारत ने 5 से 9 अक्टूबर तक लॉन्ग रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के लिए बंगाल की खाड़ी से हिंद महासागर तक नो फ्लाई जोन बनाए जाने की घोषणा की है. इस दौरान ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल टेस्ट की संभावना थी.