Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आजम खान की गई विधायकी, स्पीकर सतीश महाना ने रद्द की सदस्यता

Azam Khan

आजम खान

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधायकी चली गई है. कोर्ट के आदेश पर यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने आजम खान की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही रामपुर की विधानसभा सीट अब खाली हो चुकी है.

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा के दौरान  हेट स्पीच के मामले में गुरुवार को रामपुर की एमपी- एमलए कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को 3 साल की सजा सुनाई थी और 20 हजार का जुर्माना भी लगाया था. हालांकि आजम खान को कोर्ट ने जमानत दे थी. लेकिन उनकी विधायकी पर तलवार लटक रही थी. कोर्ट ने शनिवार को उतर-प्रदेश विधानसभा रामपुर से विधायक आजम खान की सदस्यता रद्द करने का आदेश दिया. जिसपर अमल करते हुए स्पीकर सतीश महाना ने आजम खान की सदस्यता रद्द कर दी है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital