Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 को रौंदा

नई दिल्ली– दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर ढा दिया, जहां ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे छह लोगों को कुचल डाला.हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तड़के 1.51 बजे की है. अधिकारी ने कहा, “हमें फोन आया कि डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए और डीएलएफ टी-प्वाइंट की ओर जा रहा एक ट्रक फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल गया. चालक लापरवाही से ट्रक को रफ्तार दे रहा था.” हालांकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया

कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, छह में से चार लोगों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और राहुल (45) के रूप में हुई है, जो सीमापुरी के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान मनीष और प्रदीप के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि  “हमने वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया है. एक मामला दर्ज किया गया है.”

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital