Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कश्मीर में साल 2022 में 42 विदेशियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए

कश्मीर में साल 2022 में 42 विदेशियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए – कश्मीर में 2022 में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गए 90 से अधिक अभियानों में 42 विदेशियों सहित कुल 172 आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि युवाओं के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, वर्ष 2022 के दौरान, कश्मीर में कुल 93 सफल मुठभेड़ हुई, जिसमें 42 विदेशी आतंकवादियों सहित 172 आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) या द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के 108 आतंकवादी, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के 35, हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के 22, अल-बद्र से चार और अंसार गजावत-उल-हिंद से तीन आतंकवादी शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest