Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑस्कर की रेस में 21 साल बाद 2 भारतीय फिल्में शामिल

ऑस्कर की रेस में 21 साल बाद 2 भारतीय फिल्में: छेल्लो शो फिल्म और RRR का गाना शामिल – 21 साल बाद ऑस्कर में भारत की फिल्म छेल्लो शो को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये गुजराती फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी। 2001 में लगान के बाद अब तक ऑस्कर में किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला है। अगर छेल्लो शो अंतिम टॉप 5 फिल्मों में जगह बना लेती है तो इसके ऑस्कर जीतने की संभावना बन सकती है। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 21 दिसंबर को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई। 95वीं ऑस्कर सेरेमनी 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगी।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital