Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बहराइचः चार तस्कर गिरफ्तार,मादक पदार्थ बरामद

बहराइचः चार तस्कर गिरफ्तार,मादक पदार्थ बरामद – भारत नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त गश्ती दल ने चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करीब सवा दो करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पत्रकारों से बताया कि गुरुवार को पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास चार संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली तो प्रत्येक के पास 100-100 ग्राम से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ मिला. बरामद हुई 435 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये आंकी गयी है. चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital