Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बरेली: छात्रों ने गाई थी-लब पे आती है दुआ, UP के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड

बरेली: छात्रों ने गाई थी-लब पे आती है दुआ, UP के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल सस्पेंड – सारे जहां से अच्छा लिखने वाले अल्लामा इकबाल की नज्म गाना UP के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल के लिए गुनाह बन गया। हिंदूवादी संगठन ने बरेली के सरकारी स्कूल में इस प्रार्थना पर आपत्ति जताई। कहा कि यहां मदरसे जैसी प्रार्थना हो रही है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया। स्कूल के छात्रों ने इकबाल की नज्म यानी कविता…लब पे आती है दुआ गाई थी। इसके मायने हैं- मेरे अल्लाह मुझे बुराई से बचाना। इस प्रार्थना का वीडियो जैसे ही सामने आया, विश्व हिंदू परिषद ने स्कूल की प्रिंसिपल नायक सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया। शिक्षा मित्र बजरुद्दीन पर जांच बैठाई गई है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital