Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिलकिस बानो ने दोषियों की रिहाई को दी चुनौती, SC के फैसले के खिलाफ दाखिल की रिव्यू पिटीशन

बिलकिस बानो के दोषियों को सजा में छूट देने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट से की गई है. इस संबंध में वकील अपर्णा भट्ट ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हमें पता नहीं है कि बेंच इस पर सुनवाई करेगी या नहीं. सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि पहले पुनर्विचार याचिका सुननी होगी. इसे जस्टिस रस्तोगी के सामने आने दीजिए.

वकील ने कहा कि पुनर्विचार ओपन कोर्ट में होना है. जवाब में सीजेआई ने कहा कि यह केवल संबंधित बेंच ही तय कर सकती है. वकील ने कहा कि एक रिट याचिका भी है, जिसे सूचीबद्ध करने की जरूरत है. सीजेआई ने कहा कि मैं आज शाम को इसे देखने के बाद इसे उसी बेंच के सामने सूचीबद्ध करूंगा

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital