Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

100 गालियां कांग्रेस मोदी को दे चुकी है, अब जनता का सुदर्शन चलेगा- संबित पात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रावण और भस्मासुर जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 100 गालियां कांग्रेस मोदी को दे चुकी है. अब जनता का सुदर्शन चलेगा. पात्रा ने कहा कि 100 गालियां हो चुकी हैं मोदी जी के खिलाफ, अब वक्त आ गया है कि जनता लोकतांत्रित रूप से इनका समापन करें, EVM के माध्यम से गुजरात की जनता और देश की जनता इनका समापन करें. उन्होंने आगे कहा कि वो इंसान कभी भस्मासुर नहीं हो सकता जिसने स्वराष्ट्र को मां नर्मदा के जरिए पानी दिया, वो इंसान कभी भस्मासुर नहीं हो सकता जिसने लोगों को कोविड में वैक्सीन दिया, वो इंसान कभी भस्मासुर नहीं हो सकता जिसने गरीबों को मकान दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital