Bharat Express DD Free Dish

पंजाब में बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 2 की मौत

पंजाब के बठिंडा में बड़ा हादसा हुआ है. बठिंडा के गुरथरी गांव के पास बीती रात मोटरसाइकिल से टक्कर होने की वजह से बस में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. जिन दो लोगों की मौत हुई है, वह बाइक सवार बताए जा रहे हैं. बाइक से टक्कर होने के तुरंत बाद बस आग की लपटों की चपेट में आ गई. अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि आग किस वजह से लगी. आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read