Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चीन: स्वास्थ्य अधिकारियों के लीक नोट से मची खलबली, अकेले दिसंबर में 250 मिलियन कोविड संक्रमणों का अनुमान

चीन: स्वास्थ्य अधिकारियों के लीक नोट से मची खलबली, अकेले दिसंबर में 250 मिलियन कोविड संक्रमणों का अनुमान – चीन में कोरोना विस्फोट से वहां हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच ब्लूमबर्ग न्यूज और फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को बताया कि देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में चीन में लगभग 250 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे. अगर अनुमान सही है तो चीन के 1.4 बिलियन लोगों का यह लगभग 18 फीसदी हिस्सा है. साथ ही यह आंकड़ा विश्व स्तर पर अब तक के सबसे बड़े कोविड-19 प्रकोप का प्रतिनिधित्व करेगा. बता दें कि ये आंकड़े बुधवार (21 दिसंबर) को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) की एक आंतरिक बैठक के दौरान पेश किए गए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital