Bharat Express DD Free Dish

जेएमएम विधायक लोबिन हेमब्रम पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप, केस दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज

जेएमएम विधायक लोबिन हेमब्रम जैन समाज और जैन मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप

राहुल जैन नामक शख्स ने दिल्ली पुलिस से ये केस दर्ज करने की मांग की है।

लोबिन हेम्ब्रम पर जैन समाज और जैन मुनियों को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है।

आपको बता दें कि बीते 10 जनवरी को लोबिन हेम्ब्रम ने गिरिडीह के पारसनाथ में आयोजित आदिवासी महाजुटान में जैन समाज और जैन मुनियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

ये महाजुटान जैन समाज की ओर से शिखर सम्मेद को धार्मिक तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग और केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आदेशों के खिलाफ बुलाई गयी थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read