Bharat Express DD Free Dish

जम्मू-कश्मीर पहुंचकर बोले राहुल गांधी- मैं गुलाम नबी आजाद से माफी मांगता हूं…

Edited by Nitish Pandey

जम्मू: राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद से माफी मांगी है. राहुल ने कहा, अगर मैंने कभी गुलाम नबी आजाद और चौधरी लाल सिंह को दुख पहुंचाया हो, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं. जब गुलाम नबी आजाद को भारत जोड़ो यात्रा का न्योता न दिए जाने को लेकर सवाल किया गया, तो राहुल गांधी ने कहा, गुलाम नबी आजाद की पार्टी के ज्यादातर लोग तो हमारे साथ बैठे थे. 90% लोग तो कांग्रेस में शामिल हो गए. बस उस तरफ सिर्फ गुलाम नबी आजाद रह गए. मैं गुलाम नबी आजाद का सम्मान करता हूं. अगर मैंने उन्हें किसी तरह से कोई दुख पहुंचाया हो, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read