Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

Edited by Nitish Pandey

कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद विन्सेंट एच पाला ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि ये उम्मीदवार झनिका सियांगशाई (खलिहरियट), अर्बियांगकम खार सोहमत (अमलारेम), चिरेंग पीटर आर मारक (खारकुट्टा), डॉ. ट्वेल के मारक (रेसुबेलपारा) और कार्ला आर संगमा (राजाबाला) हैं. कांग्रेस ने 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा के लिए फरवरी के अंत में होने वाले चुनावों के वास्ते 25 जनवरी को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital