Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली छावला केसः आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ LG ने पुनर्विचार याचिका की दी मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल ने छावला केस आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी दे दी है. इस मामले में सरकार की तरफ से SG तुषार मेहता और एडिशनल SG ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंजूरी दी गई है. वहीं, कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा था कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read