Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा सीटों का जल्द होगा परिसीमन, केंद्रीय चुनाव आयोग ने जारी किया दिशा निर्देश

दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा सीटों का जल्द होगा परिसीमन, केंद्रीय चुनाव आयोग ने जारी किया दिशा निर्देश – साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इसके अलावा 2023 में राजस्थान कर्नाटक त्रिपुरा छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए परिसीमन कराने का दिशा निर्देश दिया गया है. वर्तमान में संसद के लोकसभा के लिए 545 उम्मीदवार चुने जाते हैं इसके अलावा विधानसभा के लिए राज्य की जनसंख्या के अनुसार सीटों पर चुनाव होते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के आदेशानुसार परिसीमन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है. जिसमें 2001 जनगणना के आधार पर राज्यों की विधानसभा और केंद्र की लोकसभा सीटों के लिए परिसीमन किया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital