Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति का केस, मुलायम सिंह के परिवार को SC से राहत नहीं

दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के केस में मुलायम सिंह यादव परिवार को SC से राहत नहीं, जारी रहेगी जांच – सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुलायम सिंह यादव परिवार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने इस मामले में उन्हें कोई राहत नहीं दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुलायम सिंह के अलावा अन्य परिजनों के खिलाफ जारी रहेगी जांच. अब इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी. साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट के बारे में बताने के लिए कहा है. सुनवाई के दौरान यादव परिवार की ओर से कपिल सिब्बल ने मामले की सुनवाई बंद करने की मांग की. उन्होंने कहा कि साल 2019 में सीबीआई हलफनामा दाखिल कर कह चुकी है कि केस की जांच वो बंद कर चुकी है. अब मामले में कुछ नहीं बचा है. साथ ही याचिकाकर्ता कांग्रेस नेता विश्वनाथ चतुर्वेदी का कहना है कि ये सीबीआई मैन्युअल के खिलाफ है. इस पर बाद में बेंच ने कहा कि यह कोर्ट तय करेगी कि मामले की सुनवाई को बंद किया जाए या नहीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital