Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छह माह में वितरण कंपनियों का बकाया 24,689 करोड़ रुपये घटा : बिजली मंत्रालय

Edited by Nitish Pandey

बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर बिजली उत्पादकों, पारेषण कंपनियों और व्यापारियों का बकाया पिछले छह माह में 24,680 करोड़ रुपये घटकर 1,13,269 करोड़ रुपये रह गया है. बिजली मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि बिजली (विलम्ब भुगतान अधिभार एवं संबद्ध मामले) नियम, 2022 के क्रियान्वयन के साथ डिस्कॉम के आपूर्तिकर्ताओं (बिजली उत्पादक, पारेषण कंपनियों और व्यापारियों) के बकाया में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. बयान में कहा गया है कि डिस्कॉम पर कुल बकाया तीन जून, 2022 को 1,37,949 करोड़ रुपये था. चार मासिक किस्तों (ईएमआई) के समय पर भुगतान से यह 24,680 करोड़ रुपये घटकर 1,13,269 करोड़ रुपये रह गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital