Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वायुसेना के युद्धाभ्यास में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने हिस्सा लिया

वायुसेना के युद्धाभ्यास में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने हिस्सा लिया. जापान के एयरबेस हयाकुरी में हवाई युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली IAF की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनकर अवनी चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया है. वे अपनी स्क्वाड्रन की लीडर हैं. उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान उड़ाना रोमांचक है. Su-30MKI विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी जापान में युद्धाभ्यास का हिस्सा थीं. वह इस सफलता से बेहद उत्साहित दिखीं और इसे अपने लिए एक गौरव का क्षण बताया. अवनी चतुर्वेदी जून 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाली पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों में से एक थीं, अन्य दो महिला पायलट भावना कांत और मोहना सिंह थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest