Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात: धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, सनसनीखेज हत्याकांड मामले मे आरोपी कमर उस्मानी की जमानत याचिका खारिज

धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट करने पर गुजरात मे की गई सनसनीखेज हत्याकांड मामले मे आरोपी कमर गनी उस्मानी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की.. गुजरात के धांधुका मे किशन भेरवाड़ हत्याकांड के आरोपी मौलाना कमर गनी उस्मानी की ओर से दायर की गई थी जमानत याचिका. हाईकोर्ट ने आरोपी मौलाना कमर गनी उस्मानी को उसके अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से साफ इनकार कर दिया था.
गुजरात के धंधूका के किशन भारवाड़ की 25-1-2022 को सोशल मीडिया में इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सार्वजनिक रूप से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
इस चौंकाने वाले हत्याकांड के आरोपी मौलाना कमर गनी उस्मानी ने डिफॉल्ट जमानत के आधार पर जमानत मांगी कि पुलिस ने 90 दिनों के भीतर जांच पूरी नहीं की, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest