Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र: कुंवारों ने दूल्हा बनकर प्रोटेस्ट किया, सरकार से बोले- शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही

महाराष्ट्र में कुंवारों ने दूल्हा बनकर प्रोटेस्ट किया:सरकार से बोले- शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही, ढूंढकर लाओ – महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बुधवार को शादी न होने से परेशान युवकों ने अनोखा आंदोलन किया। युवाओं ने दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़कर गाजे-बाजे के साथ मार्च निकाला। उनका कहना है कि शादी के लिए लड़की की तलाश है, लेकिन राज्य में दिनोंदिन लड़कियों की संख्या कम हो रही है। इसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से लड़की ढूंढने की मांग की। आंदोलन करते हुए युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को एक लेटर दिया। इसमें उन्होंने अविवाहित लोगों के लिए दुल्हन ढूंढ़ने की भी मांग की है। आंदोलनकारियों ने कहा कि हमें शादी करने के लिए लड़की नहीं मिल रही है, इसीलिए सरकार और प्रशासन लड़की ढूंढने में हमारी मदद करे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital