Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP: निजी बस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मारी

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मंगलवार को एक निजी बस ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे फॉलो वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. देहात पुलिस थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पटेल का काफिला आज शाम नरसिंहगढ़ से दमोह की ओर आ रहा था, उसी दौरान नरसिंहगढ़ चौकी के पिपरिया के समीप उनके फॉलो वाहन को छतरपुर से जबलपुर जा रही निजी बस द्वारा टक्कर मार देने से यह फॉलो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं वाहन में सवार उपनिरीक्षक एमपी सिंह, प्रधान आरक्षक देवी सिह एवं यासीन खान को मामूली चोटें आई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital