Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान में रहस्यमयी बीमारी से 14 बच्चों समेत 18 लोगों की गई जान

Edited by Nitish Pandey

पाकिस्तान में कराची के केमारी इलाके में एक रहस्यमय बीमारी से 14 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. पाकिस्तान के इस दक्षिणी बंदरगाह शहर में स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं. स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अब्दुल हमीद जुमानी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि केमारी के मावाच गोथ इलाके में 10 से 25 जनवरी के बीच रहस्यमयी बीमारी से 14 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read